फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF ने पाकिस्तान के रिटायर्ड फौजी को इंटरनेशनल बार्डर से किया गिरफ्तार

Tue, 13 Dec 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बीएसएफ जवानों ने किया गिरफ्तार - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश करते एक घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया घुसपैठिया पाकिस्तानी सेना का एक पूर्व सैनिक है। 
विज्ञापन


सूचना के मुताबिक पकड़े गए संदिग्ध की पहचान पाकिस्तान के सियालकोट की पसरूर तहसील के निवासी 65 वर्षीय मोहम्मद के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान इस संदिग्ध द्वारा खुद को पाकिस्तानी सेना का एक पूर्व सैनिक बताया गया है। 

संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी लगातार इससे पूछताछ में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय सीमा से गिरफ्तार इस घुसपैठिए से कुछ बड़ी जानकारियां हासिल हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को सीमा पर देखी गई संदिग्ध गतिविधि

सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
गौरतलब है कि सोमवार शाम को बीएसएफ जवानों द्वारा सांबा के रामगढ़ सेक्टर के पास कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी जिसके बाद बीएसएफ जवानों द्वारा कुछ राउंड फायरिंग की गई लेकिन कोहरे और खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी साफ न होने के कारण इसका पता न लग सका।

इसके बाद रात करीब 1 बजे बीएसएफ जवानों द्वारा एक बार फिर कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी गई जिसके बाद सीमा से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे इस शख्स को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया जिसके बाद बीएसएफ के जवानों द्वारा इसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें