हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी के घर पर सीरत कांफ्रेंस को जम्मू कश्मीर पुलिस ने विफल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गिलानी की ओर से इस कांफ्रेंस में सभी को आमंत्रित किया गया था, लेकिन पुलिस की ओर से हालात की गंभीरता को समझते हुए इसे आयोजित करने से रोका गया।
गिलानी के एक करीबी ने बताया कि सुबह से ही गिलानी के हैदरपोरा स्थित घर के बाहर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया था। यहां तक कि उनके घर के बाहर से गुजरने वाली एयरपोर्ट रोड पर भी भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई थी।
गिलानी के घर पर आने वालों को पुलिस ने अंदर नहीं घुसने दिया, जिसमें हुर्रियत एक्टिविस्ट, पत्रकार आदि शामिल थे।