अंतरराष्ट्रीय सीमा से पकड़ा गया संदिग्ध
- फोटो : ANI
हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश करते एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक हीरानगर के कटल गांव से सटी भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
#FLASH: Pakistani national apprehended by security forces in Hiranagar sector of Jammu and Kashmir.
— ANI (@ANI_news) November 3, 2016
पकड़ा गया संदिग्ध अपने को पाकिस्तान के गोरेगाम का रहने वाला बता रहा है जिसकी उम्र करीब 45 साल के आसपास है। जानकारी के मुताबिक सीआईडी की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम और जिला स्पेशल ब्रांच को स्थानीय नागरिकों द्वारा इस संदिग्ध के बारे में सूचना मिली थी ।
इसके बाद इन टीमों के संयुक्त ऑपरेशन में इसे कटल गांव से गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के लोग अब इस संदिग्ध से पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि ये संदिग्ध भारतीय सीमा में कैसे दाखिल हुआ अब तक इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।