फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पहलगाम से फारूक अब्दुल्ला की अपील, कश्मीर वापस आएं लोग; सीएम उमर भी आ रहे

Tue, 27 May 2025 11:05 AM IST
अनुज कुमार पीटीआई, जम्मू

सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला आज सुबह पहलगाम गोल्फ कोर्स में नजर आए। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक महीने बाद दक्षिण कश्मीर के रिसॉर्ट का दौरा किया है।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला पहलगाम गोल्फ कोर्स में - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पहली बार नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला यहां पहुंचे हैं। घातक आतंकी हमले के एक महीने बाद दक्षिण कश्मीर के रिसॉर्ट का दौरा किया। फारूक अब्दुल्ला पहलगाम गोल्फ कोर्स में नजर आए। जहां एक महीने पहले 26 लोगों की आतंकी हमले में जान चली गई थी। वहीं दूसरी तरफ उमर अब्दुल्ला कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने के लिए पहलगाम रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


लोग वापस कश्मीर आएं: फारूक अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत के दौरान देश के लोगों से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा कि जंग बर्बादी लाती है। देश को पता है हमला किसने किया। जंग किसी मसले का हल नहीं। साथ ही अपील है कि लोगों को अब वापस कश्मीर आना चाहिए। बातचीत के दौरान भारत से भेजे गए प्रतिनिधिमंडल को लेकर कहा कि वे दुनिया को बताएं कि हम अमन चाहते हैं। हम जंग नहीं चाहते हैं। साथ ही चीन में बन रहे बांध को लेकर कहा कि चीन जो बांध बना रहा है उससे हमें मुसीबत होगी। ब्रह्मपुत्र नदी पर इसका मुख्य प्रभाव पड़ेगा। इसका प्रभाव बांग्लादेश पर भी पड़ेगा।



पर्यटन कारोबार को उड़ान देने के लिए सीएम की बैठक
प्रदेश में पहलगाम आतंकवादी हमले का असर कम करने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अब खुद मोर्चा संभाला है। मुख्यमंत्री ने आतंकवादी घटना के बाद पहली बार सभी विभागों की बैठक सचिवालय से बाहर बुलाई है और इस बैठक में पर्यटन कारोबार को दोबारा पटरी पर लाने की रणनीति तैयार होगी।
विज्ञापन


कल गुलमर्ग में सीएम उमर की बैठक
मुख्यमंत्री इस क्रम में 28 मई को गुलमर्ग में प्रदेश के तमाम बड़े अधिकारियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में प्रदेश के पर्यटन कारोबार को दोबारा से पटरी पर लाने पर चर्चा होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) की बैठक प्रदेश करवाने की सलाह दे चुके हैं। उन्होंने संसदीय सलाहकार समिति और संसदीय स्थायी समिति की बात भी कही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के प्रति लोगों के मन में बैठे डर को निकालने की जरूरत है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  हमले के बाद माता वैष्णो देवी के दरबार में लौटी रौनक: श्रद्धालुओं की संख्या में उछाल, पार हुआ 20 हजार का आंकड़ा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें