फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मन की गतिविधि पर पैनी नजर रखो, नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दोः बीएसएफ एडीजी

Fri, 29 Nov 2019 11:02 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की जा रही लगातार गोलाबारी से उत्पन्न स्थिति का बीएसएफ के एडीजी ऑपरेशंस (फ्रंटियर हेडक्वार्टर नई दिल्ली) नसीर कमाल ने बॉर्डर पर पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने बोविया, पानसर और मनियारी पोस्ट का दौरा कर सुरक्षा हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन


साथ ही घुसपैठ रोकने व अन्य सुरक्षा तैयारियों के बारे में जाना। इस दौरान एडीजी ने जवानों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने और गश्त बढ़ाने की हिदायत दी।

उन्होंने दुश्मनों की हरकत पर पैनी नजर रखने को कहा। इसके साथ ही किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने का निर्देश भी दिया।

 

Trending Videos
विज्ञापन

पाकिस्तान की ओर से सितंबर से लगातार गोलाबारी की जा रही है

उन्होंने पूरे बॉर्डर इलाके का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजामों की जानकारी ली।

ज्ञात हो कि मनियारी और पानसर पोस्ट के बीच बन रहे सुरक्षा बांध को रोकने के लिए पाकिस्तान की ओर से गत सितंबर महीने से लगातार गोलाबारी की जा रही है।

इसके बाद भी बीएसएफ की ओर से भी लगातार काम को जारी रखा गया है। माना जा रहा है कि यह सुरक्षा बांध सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस वजह से भारत भी हर हाल में इसे पूरा करना चाहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें