फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का काम 2 माह बाद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। लॉकडाउन के चलते बंद हुए विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का काम लगभग दो माह बाद फिर से शुरू हो गया है। महत्वाकांक्षी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत ब्रिज को कौड़ी और बक्कल के बीच चिनाब के ऊपर बनाया जा रहा है। इसका काम पिछले 15 वर्षों से जारी है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण जिला मुख्यालय से बीस किलोमीटर दूर स्थित बक्कल गांव में पुल को बनाने का काम मार्च माह के अंत में रोक दिया गया था। इसका निर्माण अफकांस कंपनी की तरफ से किया जा रहा है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पी. कृष्णामृर्ति ने बताया कि केंद्र से आदेश मिलने के बाद ब्रिज का कार्य फिर शुरू किया गया है। बंद के चलते इंजीनियर और कर्मचारियों को यहीं रोक लिया गया था। उनके रहने व खाने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें