फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टील ब्रिज वाहनों की आवाजाही के लिए खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। चिनाब दरिया पर बने स्टील ब्रिज की टूटी प्लेटों की मरम्मत के बाद मंगलवार को पुल को यातायात के लिए खोल दिया गया। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को राहत मिली है। उधर, संगठनों ने ऐतिहासिक स्टील ब्रिज की खस्ताहालत पर चिंता जताई है और सरकार से ब्रिज के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह चिनाब दरिया पर बने स्टील ब्रिज की प्लेटें टूटने पर एहतियातन पुलिस ने वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। इसके बाद देर रात तक मरम्मत का काम चलता रहा। मंगलवार सुबह ब्रिज को आम वाहनों के लिए खोल दिया। वहीं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रोहन कुमार ने कहा कि चिनाब दरिया पर ऐतिहासिक स्टील ब्रिज में पिछले कुछ साल से लगातार खराबी आ रही है। उन्होंने कहा कि ब्रिज में कोई बड़ी खराबी आए, इससे पहले उसकी सही तरीके से मरम्मत की जाए। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक धरोहर में को भी लोग देखने आते हैं। पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि डोगरा शासन की पहचान में चिनाब दरिया पर बना स्टील ब्रिज भी है, जो अखनूर, राजोरी, पुंछ और कश्मीर घाटी से मिलता है। इसके रखरखाव को लेकर सरकार को जरूरी कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें