फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीड़ियां गंडियाल पुल लोगों को समर्पित, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ

Wed, 23 Jan 2019 12:49 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
नितिन गडकरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

132 करोड़ की भारी भरकम राशि से तैयार कीड़ियां गंडियाल परियोजना मंगलवार को जनता को समर्पित कर दी गई। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राज्यपाल सत्यपाल मलिक और केंद्रीय पीएमओ राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसका शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


रावी दरिया पर कीड़ियां और गंडियाल दो पंचायतों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण 1210 मीटर लंबे कीड़ियां गंडियाल पुल और आठ किलोमीटर लंबे सड़क संपर्क के लोकापर्ण के लिए केंद्रीय मंत्री का काफिला सड़क मार्ग से जम्मू से कठुआ पहुंचा। शाम चार बजे करीब केंद्रीय मंत्रियों और राज्यपाल ने विधिवत पुल का उद्घाटन किया।

मंत्री को अवगत करवाया गया कि पुल निर्माण के लिए जारी हुई 158 करोड़ की राशि में से 26 करोड़ की बचत की गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुल का निर्माण तय समयावधि से पूर्व करने और तय राशि से 26 करोड़ बचाने का श्रेय निर्माण एजेंसी को दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुल को मार्च माह में पूरा किया जाना था, जिसे छह माह पहले ही पूरा कर लिया गया। पुल का श्रेय केंद्रीय पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को जाता है। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया, डीसी रोहित खजूरिया, मुख्य सचिव, मंडलायुक्त और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

70 साल बाद सपना हुआ पूरा

पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कीड़ियां गंडयाल के लोग 70 साल से सपना देख रहे थे, जो अब साकार हुआ है। कीड़ियां और गंडियाल पंचायतों को रियासत के साथ फिर जोड़ दिया गया है। अब उन्हें जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए पंजाब से होकर नहीं आना पड़ेगा।

पीएमओ राज्यमंत्री ने कहा कि चूंकि इन पंचायतों में इतने वोट नहीं थे कि वो किसी प्रत्याशी की जीत या हार सुनिश्चित कर सकें, इसी वजह से इस क्षेत्र के लोगों को साथ जोड़ने की कोशिश नहीं की गई थी। अब यहां के लोग एक बार फिर जिला मुख्यालय के साथ सीधा जुड़ गए हैं।

इस पुल निर्माण से यह भी साबित हुआ है कि केंद्र सरकार वोटों की राजनीति के बजाए अवाम की सेवा करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के एजेंडे पर चल रही है। इस दौरान उन्होंने शाहपुर कंडी, उज्ज मल्टीपर्पज, कठुआ मेडिकल कॉलेज, बायोटेक पार्क, छत्रगलां टनल आदि का उल्लेख भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें