फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में ISIS का झंडा लहराने वालों की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
ये तस्वीर 6 अक्टूबर को श्रीनगर में मनाई गई ईद के दिन की हैं। श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में स्थित जामा मस्जिद में ईद की नमाज अता करने के बाद भारत विरोधी स्लोगन लिखे झंडे लहराए गए और प्रदर्शन किया गया था। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने भीड़ को रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों की भीड़ में शामिल दो युवाओं ने सुरक्षाबलों के सामने आतंकी संगठन आईएसआईएस का काला झंडा लहराया था। इन दोनों युवकों ने अपने चेहरे पर रूमाल बांध रखा था।

अब खबर आ रही है कि पुलिस ने इन दोनों युवकों की पहचान कर ली है। जल्द ही पुलिस इन दोनों को हिरासत ने लेगी। वहीं ये भी खबर है कि आईएसआईएस का झंड़ा सिलने वाले दर्जी की पहचान कर ली गई है। घाटी में आईएसआईएस का झंडा लहराने का ये पहला मौका नहीं है। इससे पहले 27 जून में श्रीनगर के जादीबल में एक रैली के दौरान आईएसआईएस का झंडा लहराया गया था।
विज्ञापन

(फोटो-सोशल मीडिया)
विज्ञापन

आईबी के अफसरों की दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक

इससे पहले 27 जून में श्रीनगर के जादीबल में एक रैली के दौरान आईएसआईएस का झंडा लहराया गया था। सूत्रों के मुताबिक, आईबी के अफसरों की दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक भी हुई है। बता दें कि घाटी में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे आतंकी संगठन पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में आईएसआईएस की आमद से सुरक्षा एजेंसियों की मुश्किल और बढ़ सकती हैं।
 
वैसे खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन सूत्रों का कहना है कि सरकार इस मामले में बेहद गंभीर है। सुरक्षा एजेंसियां प्रदर्शन के दौरान आईएसआईएस का झंडा लहराने वाले युवकों की तलाश में जुटी हैं। वहीं कांग्रेस ने भी कहा है कि भारत जितने बड़े देश में ऐसी बचकानी हरकतों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें