फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः तेज रफ्तार ट्रक ने छीन ली बच्चे की सांसें, पीड़ित परिवार ने किया प्रदर्शन

Tue, 12 Nov 2019 12:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के आरएसपुरा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


आरएसपुरा निवासी सुमित कुमार पुत्र बिहारी लाल को ताली मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर मृतक के परिवार ने सड़क पर जाम दिया। साथ ही ट्रक ड्राईवर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क यातायात बहाल हो सका। वहीं ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें