फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी के खिलाफ सीमावर्ती ग्रामीण लामबंद

Sun, 19 Apr 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा से सटे गांवों में पशु तस्करी के बढ़ते मामलों पर सीमावर्ती ग्रामीणों में खासा रोष है।
विज्ञापन


शनिवार को सीमांत ग्रामीणों का यह गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने करीब दो घंटे तक हाईवे जाम कर पुलिस प्रशासन पर तस्करों से मिलीभगत का आरोप लगाया।

इसके चलते सांझी मोड़ चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारी सीमावर्ती ग्रामीणों ने राजबाग थाना प्रभारी के तबादले के साथ ही पशु तस्करों की धरपकड़ की मांग की है।

शनिवार सुबह दस बजे के लगभग बड़ी संख्या में सीमा के विभिन्न गांव के लोग टैक्टर ट्रालियों पर सांझी मोड़ पहुंचे और सड़क पर धरना शुरू कर दिया।

पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उन्होंने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में शामिल पूर्व सरपंच डीआर चिब, तिलकराज, सरदार सिंह, राकेश चौधरी, विद्या प्रकाश आदि ने बताया कि पुलिस लगातार पशु तस्करों को रोकने में विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वीरवार को गुज्जर समुदाय के कुछ लोग पशुओं के साथ खेतों से गुजर रहे थे। स्थानीय युवकों द्वारा उन्हें रोकने पर धमकाया गया।

ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि युवकों के खिलाफ इस संदर्भ में मढ़ीन चौकी में मामला भी दर्ज करवा दिया गया और पुलिस के सामने ही धमकी भी दी गई।

उन्होंने कहा कि पशु तस्करों के बुलंद हौसलों के आगे पुलिस भी कुछ नहीं कर रही। इसी वजह यह है कि पुलिस भी पशु तस्करों से मिली हुई है।

उन्होंने कहा कि आए दिन घुसपैठ के पीछे भी पशु तस्करों का हाथ होने में संदेह नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए राजबाग थाना प्रभारी के तबादले की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने दो टूक कहा कि यदि जल्द ही पुलिस प्रमुख ने थाना प्रभारी का तबादला नहीं किया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतर जाएंगे। मौके पर पहुुंचे एसडीपीओ दिवाकर सिंह सहित एसडीएम हीरानगर सोहनलाल ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देकर यातायात को एक बार फिर बहाल करवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें