फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने सीमा पर सुरक्षा का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सीमापार से लगातार घुसपैठ की साजिश, सीजफायर उल्लंघन की बढ़ती घटनाओं के बीच उत्तरी कमान प्रमुख सीमा पर हालात का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने अग्रिम चौकियों में पहुंचकर जवानों से स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा हथियारों और अन्य सुरक्षा उपकरणों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुंछ और राजोरी की अग्रिम चौकियों पर पहुंचे लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने अधिकारियों से सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा चौकियों में तैनात जवानों से भी हालचाल जानकर सतर्क रहने को कहा। उनका यह दौरा अतिमहत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक दिन पहले ही कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। इस दौरान हुई मुठभेड़ में सेना के एक लेफ्टिनेंट समेत चार जवान शहीद हो गए। इनमें एक बीएसएफ का जवान भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें