बाड़ी ब्राह्मणा मुंसिपल कमेटी की तरफ से लोगों को जूट के थैले वितरित करतीं एसडीपीओ मोहिता शर्मा।
बाड़ी ब्राह्मणा। म्यूनिसिपल कमेटी ने सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्थानीय लोगों को जूट के बैग वितरित किए। उन्हें कूड़ेदान भी वितरित किए। इस मौके पर एसडीपीओ मोहिता शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहीं। चेयरमैन पूर्ण चंद्र ने बताया कि जिस तरह से प्लास्टिक पूरे वातावरण में काबिज हो रही है उसको मद्देनजर रखते हुए जूट के बैग वितरित किए गए हैं। लोगों को समझाया जा रहा है वह बाजार से सामान लेकर आए तो यह बैग इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई का ध्यान रखने के लिए कूड़ेदान का प्रयोग करें। इस मौके पर कमेटी के बाकी सदस्य मौजूद रहे। संवाद