फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बोलेरो चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। खुघा मोड़ पर शनिवार की मध्य रात्रि एक बाइक सवार को बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अजय कुमार रात के समय बाइक (जेके02एएम 9428) से जा रहा था। वह खुघा मोड़ पर पहुंचा था कि बोलेरो (जेके02डीजे 3711)चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वह तोफ शेरखनियां के रहने वाले थे। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक अपना वाहन वहीं छोड़कर भाग निकला। इस बीच पता चलते स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मृतक के शव को उपजिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें