जम्मू। नगरोटा में बन टोल प्लासा के पास रविवार की रात को तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक स्कूटी सवार घायल हो गया।घायल अवस्था में उसे जीएमसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम संजय कुमार है। वे 40 साल के थे और रामनगर के रहने वाले थे। रविवार की रात वे स्कूटी से जा रहे थे, उसी वक्त कार सवार ने टक्कर मार दी थी। ब्यूरो