फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को लाने ससुराल गया था राहुल: मां से फोन पर बात कर रहा था बेटा, अचानक सुनाई दी चीख… फिर मिली मौत की खबर

Tue, 27 Oct 2026 12:40 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के विजयपुर निवासी 24 वर्षीय राहुल कुमार का ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका शव मिला। मां से फोन पर बात करते समय अचानक उसकी चीख सुनाई दी थी, जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुराल से पत्नी को वापस लाने गए 24 वर्षीय युवक का रविवार शाम संदिग्ध हालत में पंखे से लटका शव मिला। मृतक की पहचान विजयपुर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राहुल की शादी करीब डेढ़ साल पहले निशा के साथ हुई थी। पिछले डेढ़ महीने से निशा अपने मायके में रह रही थी। परिजन के मुताबिक, राहुल उसे वापस लाने के लिए लगातार ससुराल जा रहा था। शनिवार को भी गया था। रविवार को राहुल ने फोन पर मां मधु देवी से बात की और बताया कि उसकी पत्नी आने को तैयार नहीं है। बातचीत के दौरान अचानक राहुल के चीखने की आवाज सुनाई दी, जिससे मां घबरा गईं। उन्होंने ससुराल के पास रहने वाले रिश्तेदार को उसका पता लगाने के लिए भेजा।

रिश्तेदार जब मौके पर पहुंचा तो घर में कोई नहीं था। अंदर राहुल पंखे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को जीएमसी के शवगृह के बाहर राहुल की मां ने बताया कि उनका बेटा पत्नी के मायके में रहने से परेशान था और उसे वापस लाने के लिए बार-बार प्रयास कर रहा था। चट्ठा चौकी प्रभारी जरनैल सिंह के अनुसार, सतवारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें