सरोर के बोबरी पहलवान ने शानदार प्रदर्शन कर नवां शहर के काका सिंह को पटकनी देकर ओराक केसरी दंगल का खिताब अपने नाम किया। पहली माली के लिए हुई इस कुश्ती में दोनों पहलवानों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन आखिर में बोबरी बाजी मारने में कामयाब रहे। ओराक, मथवार जम्मू में हुए इस दंगल में विजेता और उपविजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
दंगल में दूसरी माली के लिए कोट भलवाल के पब्बा ने नरगाड़ा के आमिर खान को शिकस्त दी। इसी तरह तीसरी माली में डोडा के निसार ने जम्मू के सादिक को पछाड़कर जीत दर्ज की। चौथी माली में नवां शहर के लालू और सरोर के कालू पहलवान के बीच कांटे की टक्कर रही।
दोनों ही पहलवानों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन आखिर में कोई नतीजा न निकलने से मुकाबला बराबरी पर घोषित किया गया। पांचवीं माली में झिड़ी के प्रेम ने मोहम्मद शरीफ को पछाड़ा। इस दौरान पहलवानों का हौसला बढ़ाने बसपा के राकेश वजीर, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद इकबाल, गौरी शंकर, मोहन लाल आदि पहुंचे।