फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल हाउस की बैठक हो सकती है इसी माह

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम के जनरल हाउस की बैठक इसी माह हो सकती है। इसके लिए मेयर चंद्र मोहन गुप्ता जल्द ही निगम अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और तिथि तय करेंगे। पांच सितंबर को हुई जनरल हाउस की बैठक विवादों के कारण स्थगित हो गई थी। इसके बाद अभी तक कोई भी बैठक नहीं बुलाई गई है।
विज्ञापन

वहीं, 24 निर्दलीय पार्षद भी बैठक के लिए मांग पत्र सौंप चुके हैं। इसमें भी आपातकालीन बैठक कराने की वकालत की गई है। वहीं, एमसी एक्ट 2000 में भी कुल पार्षदों के एक तिहाई पार्षदों के अनुरोध पर बैठक बुलाई जा सकती है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि बैठक मेयर की सिफारिश पर की जा सकती है। इसका एक्ट में भी प्रावधान है। नियमों के अनुसार नोटिस देने के 15 दिन में बैठक किया जाना अनिवार्य है। नियमों के अनुसार हर माह बैठक होनी है, मगर एक साल बीत जाने पर अभी तक पांच बैठकें ही हुई हैं। इसमें दो बैठकें दो-दो दिन चली हैं। बैठकें हर माह न होने के कारण विकास कार्यों पर असर पड़ रहा है। प्रस्ताव पास न होने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहे हैं। पिछली बैठक में भी 50 से ज्यादा प्रस्तावों को हरी झंडी नहीं मिल पाई थी। इस बार होने वाली बैठक में पिछली बैठक के अलावा नए प्रस्तावों को रखा जाएगा। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता का कहना है कि हाउस के लिए तिथि तय करने के लिए बैठक की जाएगी। जल्द से जल्द बैठक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें