मीरां साहिब। ट्रैफिक पुलिस टाली मोड़ के पास नाका लगा कर कार्रवाई की। इसमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और दस्तावेज नहीं होने पर 123 चालान काटे।
यातायात पुलिस के डीएसपी कटोच ने कहा कि लोगों को भी सहयोग करना चाहिए। वाहन चालक दस्तावेज अपने पास रखे और नाबालिग बच्चों को दोपहिया वाहन न दें। युवा भी दोपहिया वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें।