जम्मू। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए राष्ट्रीय युवा दिवस पर यूथ होस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में रक्त की कमी से मरीजों को जूझना पड़ रहा है। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को महीने में एक बार रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में यह रक्तदान कई बच्चों की जिंदगी संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
शिविर में ब्लड बैंक की अध्यक्ष डा. मीना सिद्धू तथा उनकी टीम ने रक्तदान में सहयोग किया। ऑल जेके सदगुरु कबीर सभा, सहयोग इंडिया, आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन, ग्रीन रे फाउंडेशन, अखिल भारतीय मजदूर संघ, एनआरआई एसोसिएशन जम्मू, हॉकी लेजेंड, जूडो एसोसिएशन, दिशा वालंटियर समेत अन्य संस्थाओं ने भी सहयोग किया। इस दौरान जीआर भगत, सरदार रवींद्र सिंह, अजय कपूर, विक्रम गुजराल, संजीव अरोड़ा, डा. तरण सिंह, राबिन गिल, फारूक मुगल, सरदार जसविंदर सिंह कुकू मौजूद रहे। कार्यक्रम में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के जम्मू कश्मीर इकाई अध्यक्ष पद्मश्री एसपी वर्मा भी उपस्थित थे।