फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्रेशर फटने से नाबालिग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सिंघपोरा के कानिपथ इलाके में मंगलवार दोपहर को एयर कंप्रेशर फटने से एक 11 साल के लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। बालक की पहचान मोहम्मद अब्बास डार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की दोपहर हवा भरने में इस्तेमाल होने वाले एयर कंप्रेशर टैंक में धमाका होने से मोहम्मद अब्बास उसकी चपेट में आ गया। फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि वह लड़का दुकान के अंदर क्या कर रहा था। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि धमाका एयर कंप्रेशर में अत्याधिक दबाव के कारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें