जम्मू। जेकेएसएसबीे बोर्ड ने पंचायत में अकाउंट असिस्टेंट के पद के लिए संशोधित पाठ्यक्रम जारी किया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से पाठ्यक्रम की जानकारी के सकते हैं। बोर्ड को रूरल डेवलपमेंट और पीआर विभाग से पंचायत में अकाउंट असिस्टेंट के पद प्राप्त हुए हैं। ये पद नियत समय में विज्ञापित किया जाएंगे। पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक के लिए न्यूनतम 50% अंक ( ओपन मेरिट) और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के 45% अंक होना जरूरी है। इसके साथ ही परीक्षा में गलत जवाब पर 0.25 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग भी होगी। परीक्षा 2 घंटे की और 120 मार्क्स की होगी। परीक्षा में छह विषय होंगे इनमें जम्मू - कश्मीर से संबंधित सामान्य ज्ञान 30 नंबर, मैथमेटिक्स/ स्टेटिस्टिक्स 10 नंबर, जनरल इकोनॉमिक्स 10 नंबर, कंप्यूटर एप्लिकेशन ज्ञान 30 नंबर, अकाउंटेंसी एंड बुक कीपिंग 30 नंबर और साइंस 10 नंबर की होगी।