फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ में चाइनीज पटाखों के डिब्बे में धमाका, 6 लोग घायल

Mon, 24 Oct 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पटाखों में धमाके के बाद हादसा - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सोमवार शाम कठुआ शहर के मुख्य बाजार से सटे वार्ड छह की गली में एक साइकिल रिक्शा पर लादे जा रहे चाइनीज पटाखों के डिब्बे में धमाका हो गया। इस दौरान रिक्शा चालक सहित छह लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों के शीशे टूट गए और दरवाजों में भी दरारें आ गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने भी मौके से सुराग जुटाए। घटनास्थल के आसपास चाइनीज पटाखे मिले। एसएसपी पवन परिहार ने बताया कि होलसेल के एक गोदाम से चाइनीज पटाखों के एक डिब्बे को कहीं सप्लाई किया जा रहा था। उसमें धमाका हो गया। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

हादसे में घायल 2 लोगों की हालत गंभीर

पटाखे में आग से हादसा - फोटो : Demp Pic.
इस हादसे में घायल दो लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। दो अन्य घायलों को उपचार के बाद कठुआ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एसएसपी ने कहा कि पटाखे कहां भेजे जा रहे थे, इसकी भी जांच की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके के बाद क्षेत्र में चीख पुकार मच गई।

घायलों की पहचान जनक राज, मनोहर लाल और नरेश कुमार सभी निवासी वार्ड छह कठुआ, वंदना और आरुशी निवासी वार्ड चार कठुआ और चनग्रां के संदीप के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल जनक राज और नरेश को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। घायलों का हाल जानने जिला उपायुक्त रमेश कुमार भी जिला अस्पताल पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें