मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा के क्रालपोरा में शनिवार सुबह विस्फोट से खलबली मच गई। इस इलाके में कुछ अल्पसंख्यक परिवार भी रहते हैं। धमाका होते ही अल्पसंख्यकों पर हमले की आशंका में सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
एसएसपी बडगाम ताहिर सलीम ने बताया कि धमाका सुबह साढ़े सात बजे हुआ। सुबह के समय क्रालपोरा के निवासियों द्वारा तेज आवाज सुनी गई, जहां कुछ अल्पसंख्यक परिवार भी रहते हैं। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर भेजा गया।