फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम फिर बना आफत: बारिश से कठुआ में पोल्ट्री शेड गिरा, दो की मौत; श्रीनगर हाईवे 7 घंटे बंद

Sat, 06 Aug 2022 11:47 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू

सार

कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित, नदी-नाले उफान पर, उज्ज के पानी से कृषि भूमि बही। वहीं रामबन के मेहाड़ में पत्थर गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। यातायात बुरी तरह से प्रभावित होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जम्मू में बारिश के दौरान हाईवे से गुजरते लोग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग में मानसून की झमाझम बारिश फिर आफत बन गई। मूसलाधार बारिश के बीच कठुआ जिले के गंडियाल इलाके में पोल्ट्री शेड ढहने से तीन लोग दब गए। दो की मौके पर मौत हो गई। एक घायल को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। रामबन के मेहाड़ इलाके में पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सात घंटे बंद रहा। बीती रात से बंद हाईवे को शुक्रवार सुबह 11 बजे खोला गया। पस्सियां गिरने से रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग पर भी घंटों आवाजाही बंद रही। कई संपर्क मार्गों पर फिसलन से आवाजाही प्रभावित हुई है। धुंध और बारिश से दिनभर कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित रही। कश्मीर में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 6 से 9 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


जम्मू संभाग के कई हिस्सों में मानसून की बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। चिनाब के साथ तवी नदी का जलस्तर बढ़ा है। कठुआ में उज्ज दरिया का पानी सैकड़ों कनाल भूमि पर लगी फसल बहा ले गया। जिले के पर्वतीय इलाकों में कई संपर्क मार्ग ठप हो गए। जम्मू में बीती रात झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार सुबह भी करीब दो घंटे बारिश हुई। इसके बाद भी दिनभर हल्की बारिश होती रही। 

जम्मू में सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे पारा
जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री गिरकर 28.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री गिरकर 24.4, बटोत में 24.7, कटड़ा में 25.8 और भद्रवाह में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश जिलों में साफ मौसम के बीच धूप खिली रही। यहां दिन का तापमान 29.9, पहलगाम में 24.2 और गुलमर्ग में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 23.7 और कारगिल में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश 
स्थान              मिलीमीटर 
जम्मू              42.2
बनिहाल           17.2
बटोत              9.0
कटड़ा             35.6
भद्रवाह            18.8

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें