फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कठुआ के सैन्य कैंप में हुआ धमाका, एक जवान की मौत, एक घायल

Sun, 24 Mar 2019 05:16 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कठुआ के जंगलोट सैन्य कैंप में रहस्यमयी तरीके से हुए धमाके में एक जवान की मौत हो गई। एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो कैंप में सिलिंडर में आग लगने से ब्लास्ट हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि अभी धमाके की वजहों की जांच की जा रही है। 

उधर पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और नौशेरा में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। शनिवार शाम करीब पांच बजे पाकिस्तान की ओर से पुंछ सेक्टर में शुरू की गई गोलीबारी अभी तक जारी है।

वहीं नौशेरा में भी रविवार दोपहर से गोलाबारी जारी है। भारतीय सेना के जवान पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इसी बीच एक जवान के शहीद होने की खबर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद जवान की पहचान हरि वाकर, निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। हरि गोलीबारी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें