फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने बेरोजगारी पर सरकार को आड़े हाथों लिया

Thu, 21 Aug 2014 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो ) ने बुधवार को जम्मू के कनाल रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में चल रही गठबंधन सरकार को विफल बताया तथा राज्य में बेरोजगारी की समस्या के जिम्मेदार को मौजूदा राज्य सरकार को बताया गया।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो राज्य सचिव  प्रताप सिंह जम्वाल द्वारा किया गया जबकि इस प्रदर्शन में पचास के करीब कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। वहीं, प्रदर्शन व नारेबाजी के दौरान राज्य की गठबंधन सरकार की कड़ी आलोचना की गई तथा इसे विफल बताया गया।

इस प्रदर्शन के दौरान रहबर-ए-जेरात एवं रहबर-ए-तालीम, डेंटल सर्जन आदि के द्वारा किए गए शांति पूर्ण प्रदर्शनों के दौरान लाठीचार्ज की निंदा की गई। वहीं, सरकार को नैतिक आधार पर त्यागपत्र भी दे देना चाहिए, ऐसी आवाज इस प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो के द्वारा उठाई गई। इस दौरान दीपक राज पांडे, लवकेश गोंदी, संदीप,  दलवीर सिंह, वरुण बडयाल, रिंकी चौहान, विक्रांत शर्मा, साहिल सलाथिया व रोहित चाड़क आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें