फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील

Tue, 07 Nov 2017 12:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इस दौरान उन्हें जन संपर्क कर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की गई। भाजपा नेता एवं पहाड़ी सलाहकार बोर्ड के वीसी कुलदीप राज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा के जिला प्रधान दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीसी ने जनसंपर्क कर भाजपा को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायती चुनावों में भाजपा की भारी जीत के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। लोगों से संपर्क कर उन्हें केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएं और जनता की भलाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराएं।
इस अवसर पर वीसी ने कश्मीर घाटी के शोपियां निवासी भाजयुमो नेता की आतंकवादियों द्वारा निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मानवता के दुश्मन आतंकवादी किसी भी धर्म के सगे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेश आ रही परेशानियों को रखा। वीसी ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह संबंधित विभागों व जिला प्रशासन से बात कर जल्द परेशानियों को दूर करने के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें