फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरबाजों के मुद्दे पर पीडीपी के आगे नहीं झुकेगी भाजपा

Mon, 24 Apr 2017 07:17 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और नरेंद्र मोदी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पत्थरबाजों के मद्दे पर भाजपा ने पीडीपी के आगे नहीं झुकने का फैसला लिया है। राज्य कार्यकारिणी ने राष्ट्रहित और पार्टी की विचारधारा पर कोई समझौता नहीं करने की मंशा जताई है। पीडीपी द्वारा एजेंडा आफ एलायंस को गलत तरीके से प्रचारित करने के मुद्दे पर भी भाजपा ने विरोध का इजहार किया है।
विज्ञापन


साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में अनावश्यक देर पर भी पार्टी ने चिंता को रेखांकित किया है। कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन की बैठक को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि एजेंडा आफ एलायंस के उन मुद्दों की चर्चा की जाती है, जिनका जिक्र अधूरे ढंग से हुआ है।

एजेंडा आफ एलायंस किसी चरित्र का एजेंडा नहीं है, बल्कि यह विकास का एजेंडा है। गठबंधन में पीडीपी भी है, लेकिन वह अपनी विचारधारा को सार्वजनिक तौर पर व्यक्त करने में नहीं चूकती। इसी तरह भाजपा को भी अपनी विचारधारा को मजबूती से रखने में कोई परहेज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : Amar Ujala
दरअसल मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा आलाकमान के सामने बार-बार एजेंडा आफ एलायंस को लागू करने पर जोर देती रही हैं। महबूबा एनएचपीसी से बिजली प्रोजेक्टों की वापसी और अलगाववादियों से बातचीत शुरू करने पर जोर देती रही हैं। 

पीएमओ राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने इस ओर इशारा करते हुए कहा कि एजेंडा आफ एलायंस में डिलिमिटेशन की बात है, पंचायतों को सुदृढ़ करने की बात है, विकास की बात है। इन एजेंडों को लागू किया जा रहा है।डा. सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपनी विचारधारा को निष्ठा से सामने रखना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब नोटबंदी का एलान किया, तब कुछ लोगों ने भारी विरोध किया तो पीएम ने स्पष्ट किया था कि वह चुनाव की सियासत नहीं कर रहे, देश हित में उठाए कदम पर मजबूती से कायम हैं। जम्मू कश्मीर में भाजपा को अपनी विचारधारा पर इसी तरह की निष्ठा पर कायम रहना होगा। यह गठबंधन दल को अखर सकता है, लेकिन वे भी अपनी विचारधारा पर मजबूती दिखाते रहे हैं।
विज्ञापन

'इंटरव्यू खत्म करने से पिछले दरवाजे से नियुक्तियां बंद होंगी'

डॉ.जितेंद्र सिंह - फोटो : File Photo
उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाएं ठीक से लागू नहीं हुईं तो आने वाले दिनों में सरकार और संगठन के लिए मुश्किलें खड़ी होंगी। केंद्र ने नौकरियों के लिए इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म की, लेकिन जम्मू कश्मीर सरकार ने इस फैसले को लागू नहीं किया है। इंटरव्यू खत्म करने से पिछले दरवाजे से नियुक्तियां बंद होंगी।

उन्होंने कहा कि हम (भाजपा) उपलब्धियों को जनता के पास पहुंचाने में चूक जाते हैं। मोदी सरकार जम्मू कश्मीर को उदारता से मदद कर रही है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के न्यू इंडिया के सपने को साकार करने के लिए जम्मू कश्मीर को विकास का हिस्सा बनाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें