फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी भाजपा, आज कई दलों के नेता थाम सकते हैं कमल

Sat, 31 Aug 2019 02:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
रवींद्र रैना - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद प्रदेश भाजपा यहां पर सदस्यता अभियान कुछ दिन तक और चलाएगी। इस संबंध में प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना और महासचिव संगठन अशोक कौल की नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा हुई है। नई दिल्ली से जम्मू लौटे रवींद्र रैना ने बताया कि पांच अगस्त के बाद इंटरनेट सेवा ठप होने के बाद भाजपा का सदस्यता अभियान ऑनलाइन आगे नहीं बढ़ा।
विज्ञापन


इसके बावजूद भाजपा ने आठ लाख नए सदस्य जम्मू कश्मीर और लद्दाख में जोड़ लिए है। भाजपा के सदस्यों का आंकड़ा पहले के पांच लाख बीस हजार सदस्यों को और जोड़ दें तो जम्मू कश्मीर और लद्दाख में 13 लाख से ऊपर चला गया है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा के सदस्यता अभियान में बनाए गए रिकॉर्ड की प्रशंसा की है।

उनके अनुसार इंटरनेट सेवा बहाल होने तक जम्मू कश्मीर में भाजपा फिर से सदस्यता अभियान चलाकर अनकवर इलाकों को भी कवर करेगी। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में शनिवार 31 जुलाई को विभिन्न दलों व समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े कई लोग भाजपा का दामन थामेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें