फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44+ के लिए वीके सिंह ने घाटी में बनाया माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
44 प्लस का लक्ष्य लेकर मिशन कश्मीर के लिए उतरी भाजपा ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन राम लाल इन दिनों यहां कैंप कर लक्ष्य की राह में आ रहे रोड़े हटाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और डा. जितेंद्र सिंह ने भी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। विभिन्न राज्यों की भगवा ब्रिगेड ने भी अलग-अलग जिलों में प्रचार की कमान संभाल ली है।

प्रचार वार में इन दिनों भाजपा सबसे आगे है। केंद्रीय नेताओं ने यहां प्रचार की कमान संभाल ली है। अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यहां से विधिवत पार्टी के प्रचार अभियान का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी की योजना इसके बाद केंद्रीय मंत्रियों की फौज उतारने की है। हर जिले तथा सुदूरवर्ती इलाके तक पार्टी की रीति-नीति पहुंचाने की है, ताकि पार्टी अपने मिशन में कामयाब हो सके।
विज्ञापन

भाजपा में र‌ियासत में मोदी लहर का आसरा

रियासत में भी मोदी के जादू का ही आसरा है। पार्टी ने तो अब आक्रामक रुख अपनाते हुए रियासती सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी जारी करना शुरू कर दिया है। यूपी, हिमाचल, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अलग-अलग जिलों की विधानसभाओं में डेरा जमा लिया है।

वे घर-घर जाकर मोदी तथा रियासत के विकास के नाम पर वोट देने के लिए लोगों का न केवल मन टटोल रहे हैं, बल्कि उन्हें अपने पक्ष में करने के लिए लगे हुए हैं। भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं का मानना है कि मोदी की रैली शुरू होते ही बाजी पलट जाएगी।

जम्मू और लद्दाख ही नहीं, बल्कि इस बार कश्मीर में भी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। लोकसभा, हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तरह यहां भी जादुई आंकड़ा प्राप्त करने में पार्टी सफल होगी और रियासत में पहली बार भाजपा की सरकार बनेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें