फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर और अनंतनाग उपचुनाव में पीडीपी को भाजपा का समर्थन तय

Sun, 19 Mar 2017 11:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते राममाधव - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भाजपा ने श्रीनगर और अनंतनाग लोकसभा उपचुनाव में पीडीपी को समर्थन देने के साफ संकेत दे दिए हैं। उपचुनाव की रणनीति तय करने रियासत दौरे पर आए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव ने जम्मू में प्रदेश नेतृत्व से बातचीत कर उपचुनाव और एमएलसी चुनाव पर चर्चा की। बाद में मीडिया से बातचीत में कहा, भाजपा का चुनाव लड़ना या नहीं लड़ना भाजपा-पीडीपी के प्रदेश नेतृत्व की राय पर निर्भर करेगा। इस पर अंतिम फैसला भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह की मौजूदगी में पार्टी नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा में चुनाव संबंधी अंतिम फैसले पर कोई बात नहीं हुई, लेकिन उपचुनाव की रणनीति में पीडीपी नेतृत्व की राय को अहमियत देकर उन्होंने पीडीपी को पार्टी के समर्थन का संकेत दे दिया।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, कश्मीर में भाजपा का अपना वोट बैंक है, चाहे वह कम ही है। दोनों दलों को इस पर बातचीत करनी चाहिए। उम्मीदवारों पर आखिरी फैसला नई दिल्ली में एक-दो दिनों में किया जाएगा। जम्मू में चर्चा के बाद वे नई दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौक से अफस्पा नहीं लगाया जाता : राममाधव

ram madhav - फोटो : File Photo
रियासत की मुख्यमंत्री द्वारा अफस्पा पर दिए बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव ने कहा कि कहीं पर शौक से अफस्पा नहीं लगाया जाता। परिस्थितियां ऐसी होती हैं।

राज्य सरकारों को ऐसी परिस्थितियों को पैदा नहीं होने देना चाहिए। हालात सामान्य बनाने चाहिएं, ताकि अफस्पा लागू करने की जरूरत ही न पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें