फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे प्रदेशाध्यक्ष

Sun, 27 Dec 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा प्रदेश में पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन आने वाले दिनों में करेंगे। पार्टी कोर ग्रुप से चर्चा के बाद वह पार्टी को प्रदेश में नया रूप देने का काम पूरा करेंगे। पार्टी की नई कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए कई नेताओं ने ठंड के मौसम में दौड़-धूप शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नए प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा के पास अधिकार हैं कि वह पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन करें। महासचिव संगठन का पद तो स्थायी रहता है। इसके अलावा महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता आदि पदों पर कई नेताओं की नजर है।

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि नई कार्यकारिणी का गठन आने वाले दिनों में होगा। इसके लिए वह कोर ग्रुप से चर्चा कर फैसले लेंगे। शर्मा का कहना है कि रियासत में भाजपा को हर घर की पार्टी बनाने के उद्देश्य से आने वाले दिनों में काम तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई टीम के साथ मिलकर भाजपा आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें