फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी की रैली की तैयारियों में जुटी भाजपा

Sat, 25 Mar 2017 02:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के उधमपुर दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी ने भी तैयारियां तेज कर दी है। प्रधानमंत्री की रैली और स्वागत की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक का आयोजन प्रदेश महासचिव पवन खजूरिया की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में रैली के संदर्भ में कार्यकर्ताओं से सुझाव पूछे गए। 
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता सोमराज खजूरिया ने कहा कि उधमपुरवासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि चार राज्यों में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री पहली बार किसी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश महासचिव पवन खजूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री चिनैनी-नाशरी टनल का उद्घाटन करके देश को समर्पित करेंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं व नेताओं से कहा कि अपने इलाके के सभी लोगों को इस रैली में आने के लिए सूचित करें। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, एडवोकेट अमित, नगर प्रधान विकास भारत पचयाला, जिला महामंत्री पूर्णचंद, नीलम नरगोत्रा आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें