ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता, भाजपा प्रवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रवक्ता ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) अनिल गुप्ता ने किश्तवाड़ में राजनीतिक हत्याओं समेत आतंकवादी गतिविधियों के मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच की सराहना की। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को समर्थन देने वालों पर भी शिकंजा कसा जाना चाहिए।
उन्होंने राज्य में आतंकवाद को बढ़ावा देने में कांग्रेस और उसके नेताओं की भूमिका की जांच करवाए जाने की मांग की। कहा कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री के भाई के आतंकवादियों को समर्थन देने में शामिल रहने के मामले की पूरी जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक पूर्व मंत्री राज्य सभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद का विश्वास पात्र है। 1990 के दशक में कश्मीर में आतंकवादियों की तरफ से कांग्रेस नेताओं के परिवार के सदस्यों को अपहरण करने के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे में इन मामलों की भी जांच करवाई जानी चाहिए।