फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Elections 2024 : जम्मू में भाजपा की विजय संकल्प रैली आज, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित

Sat, 28 Sep 2024 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रैली में जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों से करीब 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाई जाएगी। इस रैली के साथ ही भाजपा का मुख्य प्रचार अभियान भी थम जाएगा, जिसके बाद डोर टू डोर मतदाताओं तक पहुंचा जाएगा। इससे पहले मोदी ने कटड़ा में रैली की थी।
विज्ञापन
PM Modi Election Rally - फोटो : Youtube/BJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के आखिरी तीसरे चरण में एमए स्टेडियम जम्मू में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजय संकल्प रैली करेंगे। रैली में जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों से करीब 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाई जाएगी। इस रैली के साथ ही भाजपा का मुख्य प्रचार अभियान भी थम जाएगा, जिसके बाद डोर टू डोर मतदाताओं तक पहुंचा जाएगा। इससे पहले मोदी ने कटड़ा में रैली की थी।

विज्ञापन


रैली में सुबह 10 बजे तक कार्यकर्ताओं को पहुंचने को कहा गया है, जिसमें करीब 11.30 बजे मोदी आएंगे। रैली में संभावित भीड़ को देखते हुए हजारों कुर्सियां लगाई गई हैं। मौसम के मिजाज को देखते हुए भी पंडाल को पूरी तरह से वाटर प्रूफ बनाया गया है।

स्कूलों में परीक्षाएं स्थगित
उधर, मोदी की रैली को देखते हुए शहर के कई स्कूलों में जारी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। रैली के दौरान आयोजन स्थल के आसपास के रूटों पर वाहनों की लगभग आवाजाही बंद रहेगी। रैली को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें