फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की J&K यूनिट की वेबसाइट हैक, लिखा कठुआ कांड में मिले पीड़ित बच्ची को इंसाफ

Thu, 19 Apr 2018 07:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
bjp - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

कठुआ कांड के कारण देशभर के लोगों में भड़का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हफ्तों तक चले सोशल मीडिया वॉर के बाद अब वीरवार को भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर यूनिट की वेबसाइट को हैक कर कठुआ में पीड़ित बच्ची के लिए इंसाफ की मांग की गई। हालांकि कुछ देर के बाद ही वेबसाइट को फिर से री-स्टोर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार शाम अचानक बीजेपी के जेएंडके यूनिट की वेबसाइट ने काम करना बंद कर दिया। वेबसाइट को ओपेन करने पर सामने कठुआ पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग करते हुए एक संदेशा लिखा गया था। इसका जिम्मा केरल टीम वॉरियर्स नाम की हैंकिग टीम ने लिया।

हैकरों ने तिंरगे का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि मानवता से परे कुछ नहीं है। ऐसे भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने दोषियों के लिए फांसी की मांग की। इस पूरे मामले पर भाजपा के जनरल सेक्रेटरी आशोक कौल ने बताया कि वेबसाइट को कुछ समय के लिए हैक कर लिया गया था लेकिन अब उसे फिर से री स्टोर कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमने इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा जम्मू में माहौल खराब करने की साजिश की जा रही है। जम्मू हमेशा से देशभक्ति के लिए जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हिंदू एकता मंच, जिन्होंने क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बचाव में एक रैली का आयोजन किया था उनसे दूरी बनाई हुई है। पार्टी ने उन दो मंत्रियों से भी इस्तीफा ले लिया है जिन्होंने इस रैली में हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें