फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, सत पाल समेत इनके नाम का एलान

Sun, 12 Oct 2025 11:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव के लिए अली मोहम्मद मीर, राकेश महाजन और सत पाल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने अली मोहम्मद मीर, राकेश महाजन और सत पाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

सत पाल शर्मा इस समय भाजपा जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल निभा रहे हैं। इससे पहले वे 2015 से 2018 तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2018 में वे तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की कैबिनेट में मंत्री भी रहे थे।

राकेश महाजन फिलहाल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, जबकि अली मोहम्मद मीर ने पिछले साल विधानसभा चुनावों में हैंडवाड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद गनी लोन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शुक्रवार को 24 अक्तूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी और कहा था कि चौथी सीट के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है।

दूसरी ओर, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी अपने तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की ओर से चौधरी मोहम्मद रमजान, सज्जाद अहमद किचलू और शम्मी ओबेरॉय को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी के सलाहकार नासिर असलम वानी ने बताया कि चौथी सीट के लिए उम्मीदवार का नाम एक-दो दिनों में घोषित किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के राज्यसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि, फारूक साहब ने खुद फैसला किया है कि फिलहाल उन्हें जम्मू-कश्मीर में रहना चाहिए। हम भी मानते हैं कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन यहां ज्यादा उपयोगी रहेगा।"

जम्मू-कश्मीर की चारों राज्यसभा सीटें फरवरी 2021 से खाली पड़ी हैं, जब गुलाम नबी आजाद, मीर मोहम्मद फैयाज़, शमशेर सिंह, और नजीर अहमद लावे का कार्यकाल समाप्त हुआ था।

विज्ञापन


अब इन चार सीटों पर मतदान 24 अक्तूबर को होने वाला है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें