रियासत के छह मंत्रियों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने नई दिल्ली जाने पर प्रदेश भाजपा ने सवाल खड़े करते हुए कहा है कि राज्य के मंत्रियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहकर काम करना चाहिए।
प्रधानमंत्री समेत केंद्र सरकार बाढ़ से रियासत में उपजे हालात पर सजग है और लोगों के राहत, बचाव और पुनर्वास में जुटी हुई है। जम्मू में शनिवार को पत्रकार वार्ता में पार्टी प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा कि प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय सरकार के मंत्री राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर चुके हैं या कर रहे हैं।
ऐसी स्थिति में रियासत के मंत्री राज्य से बाहर जा रहे हैं, जबकि उन्हें बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रभावित इलाकों में रहना चाहिए।