फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा: भाजपा-पीडीपी का गठबंधन तय

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन के लिए भाजपा और पीडीपी में गठबंधन को अभी थोड़ा समय लगे, लेकिन जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों के लिए इन दोनों पार्टियों में गठबंधन लगभग तय हो गया है।
विज्ञापन


पीडीपी की राज्यसभा की चार में से दो सीटों पर ही उम्मीदवार उतारने की पहल के बाद भाजपा ने भी राज्यसभा चुनाव में दो ही उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस संदर्भ में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा से शनिवार को नई दिल्ली पार्टी मुख्यालय में बैठक कर दो उम्मीदवार ही मैदान में उतारने पर मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


इनमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और फारूख खान के नाम पर प्रमुख रूप से चर्चा हुई है। फारूख खान जम्मू-कश्मीर पुलिस में आईजी रह चुके हैं।
विज्ञापन

नेकां और कांग्रेस में अभी भी संशय बरकरार

पार्टी स्तर पर उम्मीदवारों के नाम भी तय कर लिए गए हैं। रविवार को उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है। राज्यसभा चुनाव में भाजपा और पीडीपी में गठजोड़ से चारों सीटों पर इन पार्टियों के उम्मीदवारों के जीतने का रास्ता आसान हो जाएगा।

राज्यसभा की सीटों पर कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस में उम्मीदवार उतारने की स्थिति साफ नहीं है। सूत्रों की मानें तो यह पार्टियां चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतार सकती हैं। ऐसे में पीडीपी और भाजपा के दो-दो उम्मीदवार निर्विरोध ही चुन लिए जाएंगे और मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें