पीडीपी मंत्रियों के एक तरफा फैसलों से भाजपा नाराज है। खासतौर से गेस्ट कंट्रोल आर्डर जारी करने से पहले खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चौधरी जुल्फकार अली की ओर से भाजपा को विश्वास में न लिए जाने पर तल्खी और बढ़ गई है।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गेस्ट कंट्रोल आर्डर के मौजूदा प्रारूप से भाजपा खुश नहीं है। वह चाहती है कि इस तरह का कोई भी आदेश जारी होने से पूर्व सभी हितधारकों को विश्वास में लिया जाना चाहिए था।
गठबंधन सरकार में शामिल दोनों पार्टियों पीडीपी व भाजपा में भी इस मामले पर चर्चा होनी चाहिए थी ताकि जन हित में जारी होने वाले किसी भी आदेश से किसी भी पक्ष की भावनाओं या रीति रिवाजों व भावनाओं को ठेस न पहुंचे।