फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में सात नए प्रवक्ता मनोनीत

Mon, 04 Aug 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने पार्र्टी में सात नए प्रवक्ताओं को मनोनीत किया है। इनमें पांच को राज्य प्रवक्ता और दो को कश्मीर और लद्दाख संभाग का प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन


महासचिव बाली भगत की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी में प्रवक्ताओं की संख्या को बढ़ाया गया है।

सात प्रवक्ताओं में फारूक खान, सुनील सेठी, बलवीर राम रतन, सुरेश मंगोत्रा और अरुण गुप्ता को राज्य प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। खालिद जहांगीर को कश्मीर का प्रवक्ता और तेसरिंग डोरजे को लद्दाख का प्रवक्ता बनाया गया है।
विज्ञापन


नए प्रवक्ताओं के साथ पहले से काम कर रहे राज्य प्रवक्ता ललित मोजा और डा. निर्मल कमल अपने पदों पर बने रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें