फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायकों के लिए बुरा सपना बना श्रीनगर का एमएलए होस्टल

Tue, 21 Jun 2016 04:35 PM IST
संजीव दुवे, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
श्रीनगर एमएलए होस्टल में पिछले साल निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद की बीफ पार्टी के बाद से इस साल पूरे बजट सत्र में अधिकतर भाजपा विधायकों ने होस्टल से दूरी बनाए रखी है। यहां के खान-पान से डर लगता है। इस लिए वह सर्किट हाउस में अपनी जेब से राशि खर्च करके रहने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सत शर्मा समाज कल्याण मंत्री के मकान में रह रहे हैं। बीफ पार्टी का कड़ा विरोध करने वाले भाजपा विधायक रविंद्र रैणा पीएचई मंत्री या बादामी बाग स्थित सैन्य केंद्र में रहते हैं।

गगन भगत सर्किट हाउस में रहते हैं। कुल मिलाकर भाजपा के दस से बारह विधायक सर्किट हाउस में रहते हैं और छह विधायकों को सरकार ने पैरेपोरा में किराये का मकान लेकर दिया है। विधायक रविंद्र रैणा का कहना है कि एमएलए होस्टल में पिछले साल बीफ पार्टी कर गौ माता का अपमान किया गया। वहां जाना भी वह अपमानजनक समझते हैं। पूरे सत्र में एक बार भी वह एमएलए होस्टल में नहीं रहे।
विज्ञापन


भाजपा विधायक गगन भगत का कहना है कि एमएलए होस्टल श्रीनगर में खान-पान से डर लगता है। इसलिए सर्किट हाउस में ठहरा हुआ हूं। राशि भी अपनी जेब से भरता हूं। उनका कहना है कि सरकार ने जैसे विभाग के आयुक्त सचिवों को श्रीनगर में आवास मुहैया करवाए हैं, वैसे ही विधायकों को दिए जाएं, ताकि विधायक कम से कम खाना तो अपनी मर्जी का बनवाकर खा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें