फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सड़क निर्माण बंद कराने के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दलजीत चौक पर भाजपा ने किया प्रदर्शन, तीन विधायक और पूर्व विधायक पहुंचे
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी पर सड़क निर्माण कार्य रुकवाने का लगाया आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएसपुरा। नगर के दलजीत चौक पर सड़क निर्माण कार्य बंद कराने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह रैना की अध्यक्षता में प्रदर्शनकारियों ने मार्ग बंद कर विरोध जताया। प्रदर्शन में भाजपा के तीनों विधायक सहित बिश्नाह के पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा भी मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायक डाॅ. नरेंद्र सिंह, प्रो. गारू राम, डाॅ. राजीव भगत व पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा ने आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार में उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के निर्देश पर सड़क निर्माण कार्य इसलिए बंद कराया गया, ताकि वह स्वयं इस कार्य का उद्घाटन कर सकें। नेताओं के अनुसार संबंधित विधायक की ओर से पहले ही टेंडर लगवाए जाने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। अब उनके नाम की नेम प्लेट लगाए जाने से रोकने और उद्घाटन का श्रेय लेने के लिए इस तरह का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग के साथ नेकां ने हमेशा अनदेखी की चाहे विकास कार्य हो या कैबिनेट में जम्मू के मंत्री बनाने हों।
विज्ञापन

कुंदन लाल शर्मा, सचिन चोपड़ा, लक्की छाबड़ा, इंद्रजीत सूदन आदि ने कहा कि विकास कार्यों को राजनीतिक स्वार्थों के चलते रोकना जनता के हितों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने मांग की कि सड़क निर्माण कार्य को तुरंत दोबारा शुरू करवाया जाए और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सड़क निर्माण कार्य बंद करवाए जाने के विरोध में किए गए इस प्रदर्शन के चलते दलजीत चौक चर्चा का केंद्र बना रहा। हालांकि, उप मुख्यमंत्री कार्यालय, प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से लगाए गए आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें