ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र की भाजपा पार्टी से संबंधित पंचायत के हर सरपंच को शनिवारा जम्मू पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक-एक तिरंगा वितरित किया गया। वहीं, सरपंचों से 15 अगस्त को हर पंचायत घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए कहा। यह जानकारी राष्ट्रीय ध्वज लेकर आए खौड़ उपजिले की पंगाली पंचायत के सरपंच पठान सिंह ने दी।
उन्होंने कहा कि शनिवार को जम्मू पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें जम्मू-कश्मीर पंचायत प्रधान अनिल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, संगठन महामंत्री अशोक कौल, पार्टी महामंत्री युद्धवीर सेठी, समाजसेवी डा. पुरुषोत्तम लाल, चेयरमैन म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ डिप्टी राम, भाजपा सिटी प्रधान खौड़ विजय कुमार, समाजसेवी सुरेश कुमार, जिला सचिव मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
इस अवसर खौड़ उपजिले के सरपंचो का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी अध्यक्ष रविंद्र रैणा से मिला और अनुच्छेद 370 के समाप्त होने की बधाई दी। सरपंच पठान सिंह ने बताया कि हम लोग आजाद पांच अगस्त को हुए हैं। पंचायत नारायणा की सरपंच शारदा देवी ने कहा कि सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया गया। हम लोग अपनी-अपनी पंचायत में 15 अगस्त पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।