फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक दल की बैठक आज

Thu, 25 Dec 2014 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में 25 विधानसभा सीटें लेकर अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक वीरवार को संभव है। विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए होने वाली बैठक में केंद्रीय नेता अरुण जेटली एवं अरुण सिंह के मौजूद रहने की भी चर्चा है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिलावर से जीत हासिल करने वाले पार्र्टी के वरिष्ठ नेता डा. निर्मल सिंह का नाम विधायक दल के नेता की रेस में सबसे आगे है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि पार्टी की विधायक दल की बैठक वीरवार को हो सकती है। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव करने के अलावा सरकार के गठन पर भी चर्चा हो सकती है।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपप्रधान ठाकुर हरि सिंह का कहना है कि उनकी पार्टी की विधायक दल की बैठक के लिए अभी तिथि तय नहीं की गई है। पीडीपी सूत्रों के अनुसार भी पार्टी की विधायक दल की बैठक के लिए भी तिथि निर्धारित नहीं हुई है।
विज्ञापन


वहीं नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय सचिव शेख बशीर अहमद का कहना है कि पार्टी की विधायक दल की बैठक के लिए फिलहाल कोई तिथि तय नहीं की गई है। पार्टी का हाई कमान इस सिलसिले में फैसला लेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें