फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन, पार्टी नेता गुल अटल मीर की हत्या की निंदा 

Wed, 08 May 2019 02:52 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
भाजपा नेता गुल अटल मीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वेरिनाग में भाजपा नेता गुल अटल मीर के मारे जाने के विरोध में और घाटी के पार्टी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की मांग पर पार्टी की कश्मीर इकाई ने मंगलवार को प्रेस कॉलोनी में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में भाजपा नेता अशोक कौल, सुरिंदर अंबरदार, अलताफ ठाकुर और अन्य कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी हाथों में प्ले कार्ड लिए मांग कर रहे थे कि घाटी में जल्द से जल्द भाजपा कार्यकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। 

विज्ञापन


भाजपा के स्टेट जनरल सेक्रेटरी अशोक कौल ने इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, हम चाहते हैं कि कश्मीर में सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया करवाएं ताकि वह अपनी राजनीतिक गतिविधियों को जारी रख सकें। यहां एक माहौल बन पाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने घाटी में विशेष तौर से दक्षिणी कश्मीर में अपनी गतिविधियां बढ़ाई हैं। इसलिए प्रशासन भाजपा के कार्यकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया करवाए। कौल ने कहा कि हाल ही में भाजपा के गुल मोहम्मद मीर की शहादत की निंदा करते हुए कहा कि वह एक समर्पित कार्यकर्ता थे। उनकी हत्या के विरोध में भी हम प्रदर्शन कर रहे हैं। 

...और सुरक्षाकर्मी छोड़ ऑटो से निकल गए कौल
भाजपा के स्टेट जनरल सेक्रेटरी अशोक कौल ने कहा कि पहले शोपियां के जिला अध्यक्ष गौहर फिर पुलवामा विधानसभा क्षेत्र के प्रधान शबीर अहमद और अब गुल अटल की हत्या के बाद मुझे लगा कि मुझे सुरक्षा रखने का कोई हक नहीं है। इसलिए मैंने यह फैसला किया है कि जब तक मेरे कार्यकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई जाती, तब तक मैं भी नहीं रखूंगा। पत्रकार वार्ता के बाद कौल अपने सुरक्षा कर्मियों को प्रेस कॉलोनी में ही छोड़ कर एक ऑटो में सवार होकर चले गए।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि कौल ने एक पत्र एडीजीपी सेक्योरिटी मुनीर अहमद खान को भी लिखा है। उसमें बताया कि गुल अटल की हत्या लोकतंत्र की एक बड़ी संस्था के लिए झटका है। यह भी बताया कि उन्होंने खुद एसएसपी अनंतनाग और एसएचओ वेरिनाग से निवेदन किया था कि गुल अटल की सुरक्षा वापस नहीं ली जाए और आज नतीजा आपके सामने है। कौल ने पत्र में लिखा है कि जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की हमारी धारणा एक अनुकूल और सुरक्षित वातावरण बनाने पर आधारित है जो केवल तभी संभव है जब हमारे राजनीतिक कार्यकर्ता सुरक्षित हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें