फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान चालीसा पढने के कारण आप को दिल्ली में मिली जीत : भाजपा नेता

Tue, 11 Feb 2020 08:49 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने मंगलवार को कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत मिली है। रैना ने कहा कि केजरीवाल हनुमानजी के कारण दिल्ली चुनाव जीत गए क्योंकि उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और हनुमान जी का आशीर्वाद लिया नहीं तो वह नहीं जीतते।
विज्ञापन


दिल्ली में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत पर उन्होंने कहा कि भाजपा का भी वोट प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पहली बार हनुमानजी को याद किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्हें पवनपुत्र का आशीर्वाद मिला। जय श्री राम के उद्घोष के बावजूद भाजपा को क्यों आशीर्वाद नहीं मिला, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी को संसदीय चुनाव में शानदार बहुमत मिला था क्योंकि पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने लगातार जय श्री राम का उद्घोष किया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें