बारामूला जिले के सोपोर इलाके के डांगरपोरा गांव में आतंकियों ने एक और बीजेपी नेता को निशाना बनाते हुए उसके घर को आग के हवाले कर दिया है। जानकारी के मुताबिक संग्रामा विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष फारूक अहमद के घर को आतंकियों ने आग के हवाले सौंप दिया जिससे पूरा घर आग की चपेट में आकर खाक हो गया।
घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बल मौके से पहुंच गए और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इसके पीछे अज्ञात लोगों का हाथ है जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
बता दें कि इससे पहले भी शोपिया में आतंकियों ने बीजेपी नेता गौहर अहमद को निशाना बनाते हुए उनकी गला रेत कर हत्या कर दी थी जिसके बाद इलाके में काफी ज्यादा तनाव बना हुआ था। गौरतबल है कि आतंकियों ने सुरक्षा बलों के साथ साथ अब घाटी के नेताओं को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है।