फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: भाजपा के सचिव और उनके भाई की गोली मारकर हत्या, किश्तवाड़ में लगा कर्फ्यू, सेना तैनात

Thu, 01 Nov 2018 10:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
BJP J&K secretary Anil Parihar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किश्तवाड़ जिले में आतंकियों ने भाजपा के राज्य सचिव अनिल परिहार व उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरूवार रात लगभग नौ बजे की है। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में भारी तोड़फोड़ की। एसएसपी के साथ दुर्व्यवहार किया। पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है और सेना तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि किश्तवाड़ व आसपास के इलाकों में आतंकी गतिविधियों के खिलाफ बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की वजह से ही उनकी हत्या की गई है। भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल ने दोनों नेताओं की आतंकियों की ओर से गोली मारे जाने की पुष्टि की है।

अनिल रात लगभग नौ बजे अपने भाई अजीत परिहार (स्टेट फूड कॉरपोरेशन में कर्मचारी) के साथ घर लौट रहे थे। अपनी स्टेशनरी की दुकान से जैसे ही वे तापल गली में पहुंचे तो पहले से घात लगाए आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद वे भाग निकले।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आए तो खून से लथपथ दोनों भाइयों को जमीन पर पड़े देखा। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच वहां पहुंचे एसएसपी राजिंदर गुप्ता के साथ लोगों ने दुव्यहार किया। उनके साथ हाथापाई पर उतारू हो गए। देखते ही देखते गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी।

किश्तवाड़ जिले के एसएसपी राजिंदर गुप्ता ने बताया कि पूरे शहर में लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने किश्तवाड़ में कर्फ्यू लगा दिया। घटना के कारणों की तलाश की जा रही है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है।

विज्ञापन

गनर भी साथ नहीं था

भाजपा नेता अनिल परिहार की सुरक्षा में एक गनर तैनात था। बताते हैं कि घटना के समय से उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। पुलिस गनर की तलाश कर रही है। सुरक्षा में दो गनर तैनात हैं, जिसमें एक हमेशा साथ रहता था। माना जा रहा है कि गनर के साथ न होने की बात हत्यारों तक किसी ने पहुंचाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें